ePaper

हाजीपुर में मठ से दो सौ वर्ष पुरानी मूर्ति चोरी

Updated at : 10 Feb 2020 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में मठ से दो सौ वर्ष पुरानी मूर्ति चोरी

हाजीपुर (वैशाली) : नगर थाने के हेला बाजार स्थित जगन्नाथी मठ से शनिवार की देर रात राम-जानकी की अष्टधातु की मूर्ति हो गयी. मूर्ति दो सौ वर्ष से ज्यादा पुरानी बतायी जा रही है. लगभग छह किलो वजन की चोरी गयी राम-जानकी की मूर्ति की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. रविवार की सुबह […]

विज्ञापन

हाजीपुर (वैशाली) : नगर थाने के हेला बाजार स्थित जगन्नाथी मठ से शनिवार की देर रात राम-जानकी की अष्टधातु की मूर्ति हो गयी. मूर्ति दो सौ वर्ष से ज्यादा पुरानी बतायी जा रही है. लगभग छह किलो वजन की चोरी गयी राम-जानकी की मूर्ति की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है.

रविवार की सुबह मठ के पुजारी व केयर टेकर जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया व भगवान श्रीराम व मां जानकी की अष्टधातु की मूर्ति गायब थी. जबकि, अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को चोरों ने छोड़ दिया. आशंका जाहिर की जा रही है कि मंदिर के अंदर अंधेरा होने की वजह से चोर अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां नहीं ले जा सके. चोरी की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे व काफी देर तक पड़ताल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन