एएनएम को एनिमिया की रोकथाम की देंगे ट्रेनिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति वैशाली और केयर इंडिया टीम की ओर से आउटरीच में कार्यरत एएनएम को मॉड्यूल 2 की ट्रेनिंग दी जायेगी. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य एएनएम, जीएनएम में एनिमिया के ज्ञान को बढ़ाना है. यहां यह ट्रेनिंग शुक्रवार को दी जायेगी. जिले के प्रत्येक प्रखंड से दो बेहतर नर्सेज को लेकर डिस्ट्रिक्ट […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति वैशाली और केयर इंडिया टीम की ओर से आउटरीच में कार्यरत एएनएम को मॉड्यूल 2 की ट्रेनिंग दी जायेगी. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य एएनएम, जीएनएम में एनिमिया के ज्ञान को बढ़ाना है.
यहां यह ट्रेनिंग शुक्रवार को दी जायेगी. जिले के प्रत्येक प्रखंड से दो बेहतर नर्सेज को लेकर डिस्ट्रिक्ट मेंटरिंग टीम का गठन भी किया गया है. केयर इंडिया वैशाली के डीटीएल सुमित कुमार ने बताया कि अमानत ज्योति कार्यक्रम की शुरुआत वैशाली में 2016 में की गयी थी.
इस ट्रेनिंग का उद्देश्य महिलाओं में खून की कमी यानी एनिमिया के बारे में जागरूकता फैलाना है. यहां से प्रशिक्षण पाकर नर्सेज अपने पीएचसी में एएनएम को प्रशिक्षित करेंगी. इसके लिए प्रशिक्षित नर्सों को आइइसी मेटेरियल भी दिया जायेगा. महिलाओं में प्रसव के समय एनीमिक रहने की जानकारी रहने पर एएनएम बेहतर परामर्श और देखभाल कर सकती है.
अमानत ज्योति कार्यक्रम
मातृत्व एवं नवजात की मृत्यु दर को कम करने के लिए अमानत ज्योति कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत चिकित्सकों एवं नर्सों को सुरक्षित प्रसव कराने का प्रशिक्षण दिया जाता है. ताकि प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं में कमी लायी जा सके.
यह होगा फायदा
महिलाओं में एनीमिया के खतरे के कारणों की पहचान व उपचार में गुणात्मक सुधार होगा
गर्भवती महिलाओं का नर्स व अस्पताल कर्मियों पर विश्वास बढ़ेगा
अमानत ज्योति कार्यक्रम से अस्पताल की चिकित्सा गुणवत्ता में सुधार होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










