ePaper

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Updated at : 19 Nov 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर दो साल तक युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. कोर्ट परिवाद के आधार पर इसकी प्राथमिकी भगवानपुर थाने में दर्ज की गयी है. इस मामले में सारण निवासी कुंदन कुमार और उसके माता-पिता को आरोपित किया गया […]

विज्ञापन

भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर दो साल तक युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. कोर्ट परिवाद के आधार पर इसकी प्राथमिकी भगवानपुर थाने में दर्ज की गयी है.

इस मामले में सारण निवासी कुंदन कुमार और उसके माता-पिता को आरोपित किया गया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसकी मौसेरी बहन का देवर है. लगभग दो वर्ष पूर्व मौसेरी बहन की शादी में कुंदन से उसका परिचय हुआ था. शादी का प्रलोभन देकर वह पीड़िता घर आने-जाने लगा.
इस दौरान उसने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया. 8 मई 2017 को उसके माता-पिता सहित अन्य परिजनों ने शादी तय कर दोनों की रिंग सेरेमनी की रस्म अदायगी भी की. इसके बाद वह उसके घर बराबर आने लगा. इसी दौरान आर्मी की नौकरी के लिए कुंदन का सेलेक्सन हो गया.
नौकरी में खर्च लगने की बात कह कर शादी के नाम पर पांच लाख रुपये भी पीड़िता के परिजनों से ले लिया. बीते 4 नवंबर तक कुंदन शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता रहा. आर्मी की नौकरी ज्वाइन करते ही उसके माता-पिता दहेज में दस लाख रुपये और कार नहीं देने पर शादी करने से इन्कार कर दिया. साथ ही पूर्व में दिये गये पांच लाख रुपये भी देने से इन्कार कर दिया. पुलिस मामले की प्राथमिक दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को जेल
लालगंज. लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में बच्ची की मां ने लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने रेपुरा चकशाले मुहल्ला के बंटी उर्फ बंठा पर आरोप लगाया है कि वह उसकी छह छह वर्षीय बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने बहला फुसलाकर घर के बगल में बसबाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. बच्ची रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह वहां पहुंची और बच्ची को बचाया. बच्ची की मां ने मौके पर आरोपित को भी पकड़ लिया और उसे लेकर अपने दरवाजे पर पहुंची.
आरोपित है कि इसकी सूचना पर पहुंचे आरोपित के पिता हरेंद्र साह उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की. इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बच्ची की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन