ePaper

सड़क हादसे में जख्मी की मौत, सड़क जाम

Updated at : 05 Jul 2019 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी की मौत, सड़क जाम

हाजीपुर/चेहराकलां : कटहरा सहायक थाने के कटहरा चौक पर बाइक के धक्के से जख्मी की मौत इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर के एक नर्सिंग होम में हो गयी. मृतक का शव लेकर शुक्रवार की शाम जैसे ही परिजन यहां पहुंचे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव के साथ महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग को कटहरा चौक […]

विज्ञापन

हाजीपुर/चेहराकलां : कटहरा सहायक थाने के कटहरा चौक पर बाइक के धक्के से जख्मी की मौत इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर के एक नर्सिंग होम में हो गयी. मृतक का शव लेकर शुक्रवार की शाम जैसे ही परिजन यहां पहुंचे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव के साथ महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग को कटहरा चौक के समीप जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही कटहरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी.

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी मुआवजे कि मांग को लेकर अड़ गये. मालूम हो कि कटहरा सहायक थाने के कटहरा चौक पर बीते 11 जून की शाम तेज रफ्तार बाइक के धक्के से हरपुर अड़रा कटहरा चौक निवासी साठ वर्षीय हरिचंद्र महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.
इस घटना में बाइक सवार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भोड़गरहा गांव निवासी कमलेश महतो के पुत्र मोनू कुमार को भी हल्की चोट आयी थी. उस वक्त ग्रामीणों ने बाइक सवार को इलाज कराने के लिए छोड़ दिया था तथा गंभीर रूप से जख्मी हरिचंद्र महतो इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था.
वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गुरुवार को जैसे ही परिजन उसका शव लेकर कटहरा चौक पहुंचे, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही कटहरा सहायक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर अड़ गये. समाचार लिखे जाने तक लोग सड़क पर डटे हुए थे और पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुटे हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन