बाइक व टेंपो की टक्कर में दो की मौत
Updated at : 27 Mar 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर जंदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर पनसल्ला चौक के समीप मंगलवार की शाम टेंपो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के हलई सहायक थाने के दादनपुर निवासी वीरेंद्र सहनी के पुत्र राहुल कुमार और शोभित सहनी […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर जंदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर पनसल्ला चौक के समीप मंगलवार की शाम टेंपो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.
मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के हलई सहायक थाने के दादनपुर निवासी वीरेंद्र सहनी के पुत्र राहुल कुमार और शोभित सहनी के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई. घटना की जानकारी होने पर वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. घटना की सूचना पर जंदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी.
हादसे की जानकारी दोनों के परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये. इसके बाद पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी. घटना के बाद टेंपो का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला.
घटना के संबंध में मृतक सुनील के भाई पिंटू सहनी ने बताया कि मंगलवार की शाम सुनील और राहुल बाइक में पेट्रोल भरवाने जंदाहा आये थे. बाइक में पेट्रोल लेकर दोनों वापस दादनपुर लौट रहे थे, जैसे ही दोनों जंदाहा-समस्तीपुर मार्ग पर जंदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर पनसल्ला चौक के समीप पहुंचे कि ताजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार टेंपो व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद दोनों को अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर मृतक का भाई पिंटू सहनी, पूर्व जिला परिषद अमीर सहनी व कई ग्रामीण भी जंदाहा पहुंच गये.
चार दिन पूर्व हुई थी सुनील की शादी
सुनील के भाई ने बताया कि चार दिन पूर्व ही धूमधाम से सुनील की शादी समस्तीपुर में हुई थी. बुधवार को चौथारी की रश्म होनी थी. घर के सारे लोग शादी की खुशियां मना रहे थे कि मंगलवार की शाम सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




