जीआरपी ने पटना में शराब के साथ तीन को पकड़ा

Published at :13 Mar 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
जीआरपी ने पटना में शराब के साथ तीन को पकड़ा

हाजीपुर : सोवमार को हाजीपुर स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़े शराब धंधेबाज का लिंक पटना में चल रहे शराब के अवैध कारोबार से जुड़ गया है. जीआरपी ने सोमवार की रात पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक मुहल्ले में छापेमारी कर 357 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को धरदबोचा. इस […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सोवमार को हाजीपुर स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़े शराब धंधेबाज का लिंक पटना में चल रहे शराब के अवैध कारोबार से जुड़ गया है. जीआरपी ने सोमवार की रात पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक मुहल्ले में छापेमारी कर 357 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को धरदबोचा.

इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को हाजीपुर स्टेशन से रघुवंश कुमार को 40 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. वह बिहार संपर्क क्रांति से दो ट्रॉली बैग में शराब की बोतलों को छिपाकर हाजीपुर पहुंचा था.
पूछताछ के दौरान उसने पटना के कुछ शराब धंधेबाजों की जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर सोमवार की रात पटना जिले के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक मुहल्ला निवासी शैलेंद्र प्रसाद सिंह के घर पर छापेमारी की गयी.
वहां से 357 बोतल विदेशी शराब के साथ शैलेंद्र प्रसाद सिंह और उसके पुत्र राजेश रंजन और एक अन्य धंधेबाजा सुरेंद्र चौधरी उर्फ कालीचरण जो कि पटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बनपत टोला का रहने वाला है को गिरफ्तार किया गया. जीआरपी ने बरामद शराब के साथ शैलेंद्र प्रसाद सिंह और उसके पुत्र को पत्रकारनगर थाने की पुलिस को सौंप दिया. वहीं सुरेंद्र चौधरी को अपने साथ लेकर हाजीपुर ले आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन