खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट से लगी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर/राघोपुर : राघोपुर प्रखंड की जुड़ावनपुर करारी पंचायत के खररिया टोला में शुक्रवार की शाम खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग से बीस घर जल गये. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की […]
विज्ञापन
हाजीपुर/राघोपुर : राघोपुर प्रखंड की जुड़ावनपुर करारी पंचायत के खररिया टोला में शुक्रवार की शाम खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग से बीस घर जल गये. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की की शाम लगभग तीन बजे के आसपास खाना बनाने के दौरान दिनेश राम के घर में रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट से आग लग गयी.
इससे पहले की लोग आग पर काबू पाते कि आग की तेज लपटों ने देवलाल राम, चंदेश्वर राम, कृष्ण राम, मोहन राम, गणेश राम, दिनेश राम, हरिंदर राम, भलेसर राम, भुवनेश्वर राम, मोहन राम, सीताराम, ईश्वर राम, कामेश्वर राम सहित लगभग बीस लोगों के घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें देख वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. आग को बेकाबू होते पंचायत के मुखिया मंटू सिंह, समाजसेवी सुमन कुमार ने इसकी सूचना जुड़ावनपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर भेजा गया.
इसके बाद राघोपुर थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के सामान जल गये. घटना की सूचना बीडीओ व सीओ को दी गयी है.
महनार में भूसकौल में लगी आग से गेहूं जला: महनार. महनार के नौरंगपुर गांव में धर्मनाथ राय के भूसकौल में लगी आग से उसमें रखा हजारों रुपये का गेहूं व भूसा जल गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










