पटना पीएमसीएच : जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट आज होगा खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर व कर्मचारियों के बीच मारपीट की रिपोर्ट बुधवार को अधीक्षक को सौंप दी गयी. रिपोर्ट के बाद अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने एक बैठक बुलायी और रिपोर्ट पर चर्चा की. हालांकि, जांच टीम ने रिपोर्ट में किसको गलत व किसको सही माना है इस मामले का खुलासा नहीं […]
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर व कर्मचारियों के बीच मारपीट की रिपोर्ट बुधवार को अधीक्षक को सौंप दी गयी. रिपोर्ट के बाद अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने एक बैठक बुलायी और रिपोर्ट पर चर्चा की. हालांकि, जांच टीम ने रिपोर्ट में किसको गलत व किसको सही माना है इस मामले का खुलासा नहीं हुआ है.
वहीं, सूत्रों की मानें, तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है. पीएमसीएच के ओटी नंबर चार में पर्स चोरी होने की घटना को लेकर 4 नवंबर को जूनियर डॉक्टरों ने अधीक्षक से शिकायत की और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी की. जबकि, कर्मचारियों का कहना था कि जूनियर डॉक्टरों का आरोप पूरी तरह से गलत है. घटना के बाद कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




