हाजीपुर : पटना के ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में तीन धराये

Updated at : 31 Dec 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर : पटना के ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में तीन धराये

हाजीपुर : पटना के ट्रांसपोर्टर सह गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो रत्ती गांव निवासी दीनानाथ राय की हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. व्यवसायी की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गयी थी. हत्या करने के बाद शव को सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-पटना सेतु मार्ग पर सर्किट हाउस […]

विज्ञापन

हाजीपुर : पटना के ट्रांसपोर्टर सह गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो रत्ती गांव निवासी दीनानाथ राय की हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. व्यवसायी की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गयी थी. हत्या करने के बाद शव को सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-पटना सेतु मार्ग पर सर्किट हाउस के समीप फेंक दिया गया था. घटनास्थल के निरीक्षक के बाद से ही पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद से ही इस मामले को अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर फेंकने की बात बता रही थी. हालांकि इसकी अाधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मालूम हो कि बीते 25 दिसंबर की देर रात में सदर पुलिस ने सर्किट हाउस के समीप सड़क किनारे से दीनानाथ राय का शव बरामद किया था. घटनास्थल के समीप ही व्यवसायी की बाइक गिरी हुई मिली थी. अपराधियों ने हत्या की घटना में पुलिस को भ्रमित करने के लिए एक साजिश रची थी. दीनानाथ राय पटना के जीरो माईल में रामजी कैरियर ट्रांसपोर्ट का संचालक था. वह गोरौल प्रखंड के प्रमुख मुन्ना राय का बहनोई लगता था.

जानकारी मिलने पर देर रात में ही मुजफ्फरपुर से यहां सदर अस्पताल में पहुंचे मुन्ना राय ने इस घटना को साजिश बताया था. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब वह पति से हालचाल जानने फोन पर संपर्क की तो उसने सुना था कि उसके पति को कुछ लोगों ने पकड़ रखा था. उसने यह भी बताया था कि उसके पति को गोली मार गंगा नदी में शव को फेंकने की बात भी उसने सुनी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन