ePaper

बिहार : वैशाली में नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर हत्या

Updated at : 13 Aug 2018 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : वैशाली में नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित जन्दाहा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंघ गोलीबारी कर हत्या कर दी. वहीं घटना के बाद नाराज समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की गयी और उन्हें शांत कराने के लिये पुलिस के साथ हुई झड़प में एक और शख्स के मारे […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित जन्दाहा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंघ गोलीबारी कर हत्या कर दी. वहीं घटना के बाद नाराज समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की गयी और उन्हें शांत कराने के लिये पुलिस के साथ हुई झड़प में एक और शख्स के मारे जाने की खबर है.

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि अपराधी चार-पांच की संख्या में थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये. रालोसपा के जिला सचिव मनीष सहनी हाल ही में प्रखंड प्रमुख निर्वाचित घोषित किये गये थे. सहनी की मौत से आक्रोशित उनके समर्थकों के जन्दाहा थाने में तोड़फोड़ और आगजनी की. उग्र समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

जिलाधिकारी ने बताया कि दो गुटों के बीच संघर्ष के दौरान और पुलिस गोली बारी में छह लोगों के चोटिल होने और गोली लगने की जानकारी प्राप्त हुई है तथा घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो जाने की प्राप्त सूचना की पुष्टि करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन