नशे की हालत में पिता ने पुत्र का गला घोंटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : नशे की हालत में एक पिता ने अपने मासूम पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी. मामला सराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार की देर रात में हुई़. मृतक आदित्य कुमार सलेमपुर गांव निवासी देव कुमार राय का पुत्र था. मां अनिता देवी ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप पति […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नशे की हालत में एक पिता ने अपने मासूम पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी. मामला सराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार की देर रात में हुई़. मृतक आदित्य कुमार सलेमपुर गांव निवासी देव कुमार राय का पुत्र था.
मां अनिता देवी ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप पति पर लगाया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात में देव कुमार राय नशे की हालत में बाजार से घर आया था. घर में सो रहे आदित्य के पास गया और उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया. यह देख अनिता चिल्लाने लगी. घर के अन्य परिजन वहां जुट गये. परिजन बेहोश आदित्य को लेकर इलाज कराने के लिए यहां सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आदित्य की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही.
इधर घटना की जानकारी मिलते ही अनीता देवी के मायके व सदर थाना के सहबाजपुर गांव से भी लोग सदर अस्पताल पहुंच गये. अनिता के मायका और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच इस बात को लेकर झड़प होने लगी. अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










