स्वच्छ विद्यालयों को किया जायेगा पुरस्कृत : डीएम

हथुआ : महारानी मैरेज महल में जश्न ए आजादी कार्यक्रम के तहत शिक्षकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसमें हथुआ अनुमंडल के सभी स्कूलों के हेडमास्टरों व वरीय शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने जिले को स्वच्छ, सुंदर व खुले में शौच […]
हथुआ : महारानी मैरेज महल में जश्न ए आजादी कार्यक्रम के तहत शिक्षकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसमें हथुआ अनुमंडल के सभी स्कूलों के हेडमास्टरों व वरीय शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने जिले को स्वच्छ, सुंदर व खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए शिक्षकों को जागरूक किया. डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जिले को शौच मुक्त करना मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि गोपाल मंदिर के नाम पर जिले का नामकरण हुआ. इस मंदिर के परिसर में उपस्थित सभी शिक्षक स्वच्छता को लेकर संकल्प लें कि घर-घर शौचालय बनाने एवं उसका उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे.
उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों के एक स्वच्छ विद्यालय को पुरस्कृत किया जायेगा. आगामी दो से लेकर 15 अगस्त तक विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन करना है. मंच का संचालन वेदांत मिश्र ने किया. मौके पर डीडीसी दयानंद मिश्र, एसडीओ अनिल कुमार रमण, बीडीओ रवि कुमार, जिला समन्वयक रंजय बैठा, राजू रंजन कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी सुबरोतो, बीआरपी धर्मेंद्र सिंह, फारूख अंसारी, प्रभारी हेडमास्टर नरेंद्र मिश्र, रामप्रवेश चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




