हाजीपुर में नहीं रुक रहा शराब का कारोबार

Updated at : 29 Jul 2018 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में नहीं रुक रहा शराब का कारोबार

हाजीपुर : सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपर गांव से देर रात को पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब की बड़ी- बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है. सरकार द्वारा की गयी शराब बंदी के बावजूद वैशाली जिले में शराब का धंधा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपर गांव से देर रात को पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब की बड़ी- बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है.

सरकार द्वारा की गयी शराब बंदी के बावजूद वैशाली जिले में शराब का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में नये पुलिस अधीक्षक के कमान संभालने के बाद शराब के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन हाल के दिनों में जिले से करोड़ों रुपये की शराब बरामदगी से साबित होता है कि शराब के धंधेबाज बेखौफ अपना कारोबार चला रहे हैं.

-9 जुलाई को महुआ थाना क्षेत्र के डभैच्छ चौक स्थित एक लाइन होटल से पुलिस ने छापेमारी कर 350 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया था
-11 जुलाई को बेलसर पुलिस ने रात में गश्ती के दौरान एक बोलेरो कार पर लदा 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया था
-5 जून को लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के कोवा मोहम्मदपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 377 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया था.
-7 जून को लालगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी कंठ गांव स्थित एक घर पर पुलिस ने छापेमारी कर 395 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया था.
– 11 जून को बलिगांव थाना की पुलिस ने आगरौल चौक पर छापेमारी कर 102 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया था
– 13 जून को देसरी थाना क्षेत्र के उपरौल गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 108 कार्टन शराब के साथ शराब के धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया था
– 23 जून को सराय थाना क्षेत्र के मंसुरपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 421 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन