हाजीपुर में नहीं रुक रहा शराब का कारोबार

हाजीपुर : सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपर गांव से देर रात को पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब की बड़ी- बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है. सरकार द्वारा की गयी शराब बंदी के बावजूद वैशाली जिले में शराब का धंधा […]
हाजीपुर : सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपर गांव से देर रात को पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब की बड़ी- बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है.
सरकार द्वारा की गयी शराब बंदी के बावजूद वैशाली जिले में शराब का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में नये पुलिस अधीक्षक के कमान संभालने के बाद शराब के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन हाल के दिनों में जिले से करोड़ों रुपये की शराब बरामदगी से साबित होता है कि शराब के धंधेबाज बेखौफ अपना कारोबार चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




