साहब! राशन के अधिक रुपये वसूल रहा डीलर
Updated at : 12 Jul 2018 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर बिदुपुर : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव को जैसे ही गोदाम पर खड़ी भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम तक पहुंचाने वाली […]
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर
बिदुपुर : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव को जैसे ही गोदाम पर खड़ी भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम तक पहुंचाने वाली मेन ट्रांसपोर्टर की लगी ट्रक पर नजर पड़ी. सचिव बिफर पड़े और उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रबंधक की जमकर फटकार लगायी और कहा कि ये कदापि बरदाश्त नहीं की जायेगी. सभी ट्रकों पर फ्लेक्स बोर्ड होना चाहिए, जो किसी ट्रक में नहीं है.
उन्होंने इस कार्य में कोताही को लेकर जिला प्रबंधक को आदेश दिया कि हथालन का एक महीने का पांच प्रतिशत बिल की कटौती कर भुगतान किया जाये.
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिन ट्रकों से खाद्यान्न ढुलाई की जाती है, उन पर साफ और सुंदर अक्षरों में अंकित होना चाहिए कि किस गोदाम से किस गोदाम तक चलने वाली ट्रक है और खाद्यान्न कहां के लिए जा रही है. इससे आम लोगों को संशय नहीं हो कि खाद्यान्न किस गोदाम का है. जांच के दौरान उन्होंने गोदाम में लगे बेइंग मशीन की तौल कर जांच की.
साथ ही चावल की क्वालिटी, बोरा का वजन, ट्रांसपोर्ट का जीपीएस व डोर स्टेप का भी जांच किया और मोबाइल से हो रहे एंट्री को लैपटॉप से करने को कहा, ताकि कोई भी जानकारी सही तरीके से मिल सके.जैसे ही प्रधान सचिव श्री कुमार गोदाम पर पहुंचे कि अफरा-तफरी मच गयी. सहायक गोदाम प्रबंधक के द्वारा गोदाम पर तैनात किये गये कई निजी कर्मी खिसकते नजर आये.
गोदाम जांच के बाद प्रधान सचिव जमीनी स्तर पर दाउदनगर स्थित दलित बस्ती में घर घर जाकर अत्यंत निर्धन लोगों से खाद्यान्न के बारे में पूछताछ की. जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं ने खाद्यान्न नहीं मिलने की भी बात कही और सरकारी दर से अधिक पैसे लेने की बात कही.
इस पर कंचनपुर के महेंद्र सिंह और दाउदनगर के ब्रज किशोर साह एवं बिदुपुर के लाल बहादुर राय की जन वितरण प्रणाली से चल रहे दुकान की सचिव द्वारा जांच की गयी. इसमें विभाग से संबंधित अंत्योदय योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, केरोसिन तेल, मासिक आवंटन एवं खाद्यान्न की मात्रा की जांच की गयी.
इस दौरान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह और ब्रज किशोर साह की दुकान पर अनियमितता पायी गयी एवं सरकारी दर से अधिक पैसे लेने की बात आयी है.
जिसकी जांच की जा रही है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान जिला प्रबंधक निर्मल कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नंद किशोर रविदास, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप शेखर प्रियदर्शी, प्रधान सचिव के ओएसडी गया नंद यादव, बीडीओ राकेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक चंदन कुमार आदि कई कर्मी मौजूद थे.
क्या कहते हैं प्रधान सचिव
औचक निरीक्षण के दौरान गोदाम एवं कई जन वितरण दुकान की जांच की गयी, जिसमें दो दुकानदारों द्वारा सरकारी दर से अधिक पैसे लेने की बात आयी है. दोनों दुकान की जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.
पंकज कुमार, प्रधान सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




