आग लगाकर विवाहिता ने किया खुदकुशी का प्रयास

Updated at : 01 Jun 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगाकर विवाहिता ने किया खुदकुशी का प्रयास

महुआ : थाना क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को एक महिला ने अपने शरीर में आग लगा कर खुदकुशी करने का प्रयास किया. हालांकि परिजनों के मदद से उसे बचा लिया गया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल 30 वर्षीय मिनता देवी महुआ […]

विज्ञापन

महुआ : थाना क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को एक महिला ने अपने शरीर में आग लगा कर खुदकुशी करने का प्रयास किया. हालांकि परिजनों के मदद से उसे बचा लिया गया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल 30 वर्षीय मिनता देवी महुआ थाना क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी गांव निवासी विदलेशी सहनी की पत्नी है. जानकारी के अनुसार फतहपुर पकड़ी गांव निवासी विदलेश सहनी और उसकी पत्नी मिनता देवी के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था.

विवाद इतना बढ़ गया की मिनता देवी ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा खुदकुशी करने की कोशिश की. महिला के चिल्लाने की आवाज सुन घर के सदस्य दौड़े परिजनों ने महिला के शरीर मे आग लगा हुआ देखा तो तुरंत उसे बुझाने का प्रयास किया. हालांकि की आग तो बूझ गया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन