173 लोगों के बीच 2.24 करोड़ के कृषि ऋण का हुआ वितरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : केनरा बैंक व सिंडिकेट बैंक प्रायोजित रुडसेट (ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण) संस्थान में बुधवार को सिंडिकेट बैंक के सभी शाखाओं के सहायक प्रबंधकों और बैंक मित्रों हेतु कृषि ऋण शिविर और समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 173 लोगों में 2.24 करोड़ के कृषि ऋण का वितरण किया गया. […]
विज्ञापन
हाजीपुर : केनरा बैंक व सिंडिकेट बैंक प्रायोजित रुडसेट (ग्रामीण विकास व स्वरोजगार प्रशिक्षण) संस्थान में बुधवार को सिंडिकेट बैंक के सभी शाखाओं के सहायक प्रबंधकों और बैंक मित्रों हेतु कृषि ऋण शिविर और समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 173 लोगों में 2.24 करोड़ के कृषि ऋण का वितरण किया गया. इसमें 12 सहायक प्रबंधक ग्रामीण विकास, 37 बैंक मित्र और 25 शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.
इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील कुमार सोब्ती, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिंडिकेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. इसके पूर्व अतिथियों द्वारा सिंडिकेट बैंक के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ टीएमए पई , उपेंद्र अनंथ पई और वमन एस कुडवा के योगदानों को याद करते हुए उनकी तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर श्री सोब्ती ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक मित्र और सहायक प्रबंधकों के बीच सही व उचित समन्वय तथा सहयोग से ही बैंकिंग का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने सभी सहायक प्रबंधकों व बैंक मित्रों का आह्वान किया कि बैंक और सरकार द्वारा दिया गया लक्ष्य को जटिलताओं से भरा बोझ ना समझें, अपितु उसे अपनी कार्यशैली का अंग मानते हुए सहर्ष स्वीकार करें तथा पूरी योजना बनाकर उन लक्ष्यों को हासिल करें, तभी हम समाज में बैंक मित्र की अपनी उपयोगिता को साबित कर सकते हैं.
बैंक द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ को सुदुर गांव तथा समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना ही हमारा सबसे बड़ा दायित्व है, इन चीजों का बोध हमारे अंदर हो तो समाज बैंक मित्रों को एक सम्मानित अंग मानना शुरू कर देंगें .उन्होंने सभी सहायक प्रबंधकों से कहा कि संस्थान से प्रशिक्षित योग्य युवाओं को ऋण सुविधा देकर उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में सहयोग करें. इस अवसर पर संस्थान निदेशक श्री शिशिर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यशाला का आयोजन करना वास्तव में संस्थान के लिए एक प्रयास होता है. इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान से प्रशिक्षित युवाओं और युवतियों को स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में एक उपयोगी कदम बढ़ाना है, ताकि बैंकों का विश्वास तथा भरोसा बहाल हो सके.
प्रशिक्षणार्थियों व उनके आत्मविश्वास पर उन्होंने कहा कि बैंक मित्र चाहें तो संस्थान का लाभ प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कर सकते हैं. उक्त मौके पर रंजनकुमार पाणि, वरीय प्रबंधक, सिंडिकेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना ने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता विकास हेतु सिंडिकेट बैंक शुरू से ही रुडसेट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं हेतु कार्य करते आया है. इस अवसर पर श्री गौरव कुमार शुक्ला, शाखा प्रबंधक, सिंडिकेट बैंक, हाजीपुर कामिनी सिंह, अजय कुमार, वरीय प्रबंधक सिंडिकेट बैंक, दरभंगा के अलावे कई शाखा प्रबंधक उपस्थित हुए. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने किया, जबकि अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन वरीय संकाय सदस्य अजीत कुमार ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय कार्यालय सहायक विनोद कुमार सिंह व कार्यालय सहायक ठाकुर सोनू कुमार सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




