संदिग्ध परिस्थिति में चली गोली, शिक्षक की मौत
Updated at : 25 May 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

मौत के कारणों का खुलासा नहीं लालगंज : थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित अगरपुर गांव में गोली लगने से एक निजी शिक्षक की संदेहास्पद मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अगरपुर निवासी विजय चौधरी के घर के पास से दोपहर सवा बारह बजे की करीब गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी. जिसके […]
विज्ञापन
मौत के कारणों का खुलासा नहीं
लालगंज : थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित अगरपुर गांव में गोली लगने से एक निजी शिक्षक की संदेहास्पद मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अगरपुर निवासी विजय चौधरी के घर के पास से दोपहर सवा बारह बजे की करीब गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी. जिसके बाद विजय चौधरी के पुत्र अभिनव कुमार के गोली लगकर घायल होने की बात सामने आयी. परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल लालगंज ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
अभिनव के मौत के कारणों पर परिजन व स्थानीय पुलिस के अलग-अलग बयान से संदेहास्पद स्थिति बन गयी है. परिजनों का कहना कि अभिनव अपनी स्कूटी से आधे घंटे पहले कहीं गये थे. लौटने के क्रम में दरवाजे पर ही किसी ने उसे गोली मार दी व भाग निकला. जबकि लालगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मृतक के बेडरूम में खून के निशान मिले हैं, जबकि परिजन गोली लगने के बाद जहां गिरने की बात कह रहे हैं. वहां खून के कोई निशान नहीं है. जिससे मामला आत्महत्या का लगता हैं.
अभिनव ट्यूशन कोचिंग में पढ़ाकर करता था परिवार का भरण-पोषण
एक पैर से विकलांग अभिनव लंबे समय से ट्यूशन व कोचिंग पढ़ा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी. जिसकी छह माह की एक पुत्री आस्था है.
अभिनव के मृत्यु से उसके घर में कोहराम मचा था. पत्नी संजू देवी का रो रोकर बुरा हाल था. जो बार-बार बेहोश हो रही थी. मां पावन देवी एवं अन्य महिलाओं का भी रोते रोते बुरा हाल था.
क्या कहते हैं लालगंज थानाध्यक्ष
इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि अभिनव की मौत गोली लगने से हुई है. हत्या या आत्महत्या के मामला का खुलासा पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच के बाद ही पायेगी. मृतक के परिजन शव के पोस्टमार्टम में लगे हुए हैं. उनके द्वारा आवेदन देने के बाद मामला दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




