कार से कुचलकर बच्ची की गयी जान

Updated at : 05 Jan 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
कार से कुचलकर बच्ची की गयी जान

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव के समीप गुरुवार को मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार की ठोकर से दस वर्षीया एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. घटना उस वक्त हुई, जब देवनाथी सहनी की दस वर्षीया बच्ची रविता कुमारी को सड़क पार करने के दौरान […]

विज्ञापन

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव के समीप गुरुवार को मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार की ठोकर से दस वर्षीया एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. घटना उस वक्त हुई, जब देवनाथी सहनी की दस वर्षीया बच्ची रविता कुमारी को सड़क पार करने के दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार कुचलते हुए सड़क के नीचे जाकर गड्ढे में फंस गयी.

घटना के बाद कार में सवार चालक सहित तीन लोगों को आक्रोशीत ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा उनलोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. लेकिन मौके पर ही कुछ ग्रामीणों के सहयोग से कार सवार तीनों की जान बचाते हुए एक कमरे में बंद दिया गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी, जिससे सड़क परिचालन बाधित हो गया. सूचना पाकर घटनास्थल पर भगवानपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बूझाकर घंटों बाद सड़क से लोगों को हटाकर यातायात शुरू कराया.
इधर ग्रामीणों द्वारा कमरे में बंद कर रखे कार के चालक सहित तीनों लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त कार को भी भगवानपुर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी तथा घटना में मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. सड़क पर यातायात शुरू होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आने जाने वाले गाड़ी को रोक रोककर वसूली शुरू कर दिया और घंटों इस वसूली के चलते गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन