बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूटा

Updated at : 05 Jan 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूटा

घटना नगर थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप हुई, अपराधियों ने 25 हजार नकद व 70 ग्राम सोना लूटा लूटे गये सोने की कीमत बतायी जा रही दो लाख 10 हजार हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के निकट देर शाम एक स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से 30 हजार की लूट अपराधियों ने […]

विज्ञापन

घटना नगर थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप हुई, अपराधियों ने 25 हजार नकद व 70 ग्राम सोना लूटा

लूटे गये सोने की कीमत बतायी जा रही दो लाख 10 हजार
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के निकट देर शाम एक स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से 30 हजार की लूट अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर कर ली. साथ ही उक्त व्यवसायी के पास से 70 ग्राम सोना भी लूट लिया. हालांकि स्वर्ण प्रतिष्ठान एमके ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अमित कुमार उर्फ विक्की कुमार के साथ अपराधियों ने जब घटना को अंजाम दिया, उसके बाद जैसे ही नगर थाने की पुलिस को घटना की सूचना मिली. नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली.
पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी विक्की नगर थाने की पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि रोजाना की तरह वे गुदरी रोड स्थित अपनी आभूषण की दुकान बंद कर जा रहे थे. इसी बीच बाजार समिति के समीप अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे 30 हजार नकद और 70 ग्राम सोना लूट लिया. पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक को रोककर घटना को अंजाम दिया.
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट की सूचना मिली थी. अविलंब पुलिस टीम मौके पर भेजी गयी है. घटना की टीम जांच कर रही है.
सुनील कुमार, नगर थानाप्रभारी, हाजीपुर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन