नयागांव में 55 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम

दिघवारा : नये साल में सोनपुर प्रखंड के लोगों को राज्य सरकार की ओर से स्टेडियम रूपी सौगात मिलेगी. अगर सब कुछ सामान्य रहा तो सोनपुर प्रखंड के नयागांव अवस्थित गोगल सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में इस वर्ष स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा. स्टेडियम निर्माण के लिए राज्य सरकार ने अपनी सहमति दे […]
दिघवारा : नये साल में सोनपुर प्रखंड के लोगों को राज्य सरकार की ओर से स्टेडियम रूपी सौगात मिलेगी. अगर सब कुछ सामान्य रहा तो सोनपुर प्रखंड के नयागांव अवस्थित गोगल सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में इस वर्ष स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा. स्टेडियम निर्माण के लिए राज्य सरकार ने अपनी सहमति दे दी है और स्टेडियम निर्माण के लिए कई महीने पूर्व ही पहली किश्त की राशि जारी भी कर दी गयी है.
नयागांव के गोगल सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दिलाने में स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही है. उनके ही प्रयास से यहां स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिली और क्षेत्र के लोगों को स्टेडियम की सौगात मिल सकेगी. प्रसाद ने वर्ष 2016 में जब प्रदेश में महागठबंधन की सरकार थी, तब उन्होंने नयागांव में स्टेडियम निर्माण का मुद्दा जोरदार पूर्वक रखा और विधानसभा में निरंतर नयागांव के स्टेडियम से संबंधित मुद्दा भी उठाया. इसके बाद स्टेडियम निर्माण की विभागीय स्वीकृति मिली. उम्मीद है कि विधायक का प्रयास 2018 में अमलीजामा का रूप ले लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




