यौनशोषण पीड़िता ने की आत्महत्या

Updated at : 05 Jan 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
यौनशोषण पीड़िता ने की आत्महत्या

महनार : थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक यौन शोषण की पीड़िता ने आत्महत्या कर ली. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा है. मृतका के पिता के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज थाने में किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुआर महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यौन शोषण की पीड़ित […]

विज्ञापन

महनार : थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक यौन शोषण की पीड़िता ने आत्महत्या कर ली. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा है. मृतका के पिता के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज थाने में किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुआर महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यौन शोषण की पीड़ित लड़की ने गले में दुपट्टा का फंदा डालकर घर में लगे पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो घर वाले दरवाजा तोड़कर अंदर गये.

लड़की को पंखे से लटका हुआ पाया. आत्महत्या के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाली लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने को लेकर पिछले वर्ष सितंबर माह में महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. परिजनों द्वारा महनार थाना को सूचना दी गयी. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है. घटना को लेकर पिता के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

क्या कहती है पुिलस
गुरुवार को पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. युवती की मौत के संबंध में परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं.
अभय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, महनार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन