पूर्व मुखिया के ठिकानों पर निगरानी ने की छापेमारी

वैशाली : पटना से आयी निगरानी की टीम ने प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू कुमार यादव के तीन ठिकानों पर छापेमारी की. पटना से आये निगरानी थाना के डीएसपी वीके वर्मा एवं पीएन सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक द्विवेदी फनि भूषण, जहांगीर, एसआई रणविजय कुमार के साथ दस सदस्यीय टीम ने […]
वैशाली : पटना से आयी निगरानी की टीम ने प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू कुमार यादव के तीन ठिकानों पर छापेमारी की. पटना से आये निगरानी थाना के डीएसपी वीके वर्मा एवं पीएन सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक द्विवेदी फनि भूषण, जहांगीर, एसआई रणविजय कुमार के साथ दस सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. छापेमारी में शामिल कांड के अनुसंधानकर्ता निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि कांड संख्या-118/17 में यह कार्रवाई की जा रही है. गोपनीयता के लिए कांड के सूचना का नाम बताने से परहेज किया. इन पर आरोप है कि वर्ष 2006 से लगातार दो टर्म 2016 तक मुखिया रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित की है.
इसमें मुजफ्फरपुर, हाजीपुर एवं पटना में 36 कीता जमीन एक करोड़ 36 लाख के है. पूर्व मुखिया के महम्मदपुर पंचायत के रामपुर जुड़ावन ग्राम स्थित पैतृक आवास, भगवानपुर रत्ती बाजार स्थित मकान एवं किराना दुकान पर छापेमारी की गयी. हाजीपुर के मकान पर भी छापेमारी की जा रही है. डीएसपी वीके वर्मा ने बताया कि जमीन के कागजात कुछ पासबुक मिले है. जब्त कागजातों के आधार पर संपत्ति का आकलन किया जायेगा. जांच में और अधिक संपत्ति होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है. फिलहाल इससे अधिक जानकारी देने से जांच प्रभावित होगा. मौके पर वैशाली थाना अध्यक्ष सुमन कुमार, अवर निरीक्षक बनारस पासवान, सशस्त्र पुलिस बल के साथ महिला पुलिस बल भी थी. छापेमारी की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और देखते-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




