शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश, रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated at : 17 Dec 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश, रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज

लालगंज : लालगंज अंचल व थाना क्षेत्र में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटी में शिक्षक द्वारा पीटे जाने से आठवीं की एक छात्रा बेहोश हो कर गिर गयी, जिसका इलाज रेफरल अस्पताल लालगंज में चल रहा है. वहीं आरोपित शिक्षक को पुलिस अभिरक्षा में लालगंज थाने पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार होने […]

विज्ञापन

लालगंज : लालगंज अंचल व थाना क्षेत्र में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटी में शिक्षक द्वारा पीटे जाने से आठवीं की एक छात्रा बेहोश हो कर गिर गयी, जिसका इलाज रेफरल अस्पताल लालगंज में चल रहा है. वहीं आरोपित शिक्षक को पुलिस अभिरक्षा में लालगंज थाने पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार होने के कारण स्कूल में क्विज संचालित हो रहा था. स्कूल के सभी शिक्षक एवं छात्र बाहर मैदान में थे. परंतु वर्ग आठ की छह छात्राएं वर्ग में ही बैठी थी.

वर्ग में बैठी छात्राओं से स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार ने बाहर जाने को कहा, लेकिन छात्राओं ने क्लास रूम से निकलने में देर कर दी. देर होने पर उक्त शिक्षक ने छड़ी से छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया. उनमें से एक छात्रा कांटी गांव के राजेश कुमार सिंह की पुत्री सोनाली कुमारी बेहोश हो कर गिर गयी. उसके बेहोश होकर गिरने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिसकी जानकारी परिजनों को होते ही छात्रा के परिजन एवं ग्रामीण स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे,

तथा उक्त शिक्षक को बंधक भी बना लिया. स्थिति बिगड़ते देख स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवल किशोर झा ने स्थानीय थाने को सूचित किया. पुलिस बलों के साथ वहां पहुंचे लालगंज थाने के एसआई रामचंद्र पासवान ने लोगो को समझा बुझा कर उक्त शिक्षक को अपने कब्जे में लिया, तथा घायल छात्रा को अपने साथ ले जाकर रेफरल अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया. जहां छात्रा का इलाज किया जा रहा है. उधर शिक्षक राकेश कुमार को लालगंज थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था. हलांकि समाचार प्रेषण तक उक्त शिक्षक पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था.

बोले प्रभारी
छात्रा अब स्वास्थ्य है. वह खतरे से बाहर भी है. शनिवार की देर शाम तक या रविवार की सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी.
शशिभूषण प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल, लालगंज
बोले पुलिस अधिकारी
घायल छात्रा का इलाज किया जा रहा है. उसकी स्थिति ठीक है. आरोपित शिक्षक को स्कूल से लोगों के भीड़ से छुड़ा कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.
विशाल आनंद, लालगंज थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन