सो रही महिला की चाकू घोंपकर हत्या

लालगंज : थाना क्षेत्र के अताउल्लाहपुर मिल्की गांव में बुधवार की देर रात घर में सो रही प्रमीला देवी (40 वर्ष) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. वहीं उसे बचाने गयी उसकी बेटी को भी अपराधियों ने घायल कर दिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतका की घायल पुत्री मुन्नी कुमारी […]
लालगंज : थाना क्षेत्र के अताउल्लाहपुर मिल्की गांव में बुधवार की देर रात घर में सो रही प्रमीला देवी (40 वर्ष) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. वहीं उसे बचाने गयी उसकी बेटी को भी अपराधियों ने घायल कर दिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतका की घायल पुत्री मुन्नी कुमारी (19 वर्ष) के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस को दिये बयान में मुन्नी ने बताया कि वह अपने छोटे भाई और मौसेरी बहन के साथ कमरे में सोई हुई थी. उसकी मां दूसरे कमरे में अकेले सोयी हुई थी. रात करीब 12 बजे मां के चीखने की आवाज पर वह कमरे की ओर गयी तो एक आदमी खून से सना चाकू लिए भाग रहा था. जब उसे पकड़ना चाहा तो उसने मारपीट कर मुन्नी को घायल कर दिया और भाग निकला. वह नाटा व सांवला था तथा हरे रंग की शर्ट पहने था. इधर, कमरे में प्रमीला देवी खून से लथपथ तड़प रही थी. मुन्नी ने शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल, हाजीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




