आगजनी के दौरान छायाकार हुआ घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : आक्रोशित लोगों द्वारा मंगलवार को की गयी आगजनी के दौरान प्रभात खबर समाचार पत्र से जुड़े छायाकार कैफ अहमद भी घायल हो गये. घायल छायाकार ने बताया कि कवरेज के दौरान जलते हुए टायर को हवा में उछाले जाने के कारण चिंगारी उनके शरीर के कई हिस्सों को स्पर्श कर गया. उक्त समाचार […]
विज्ञापन
हाजीपुर : आक्रोशित लोगों द्वारा मंगलवार को की गयी आगजनी के दौरान प्रभात खबर समाचार पत्र से जुड़े छायाकार कैफ अहमद भी घायल हो गये. घायल छायाकार ने बताया कि कवरेज के दौरान जलते हुए टायर को हवा में उछाले जाने के कारण चिंगारी उनके शरीर के कई हिस्सों को स्पर्श कर गया. उक्त समाचार पत्र के संवाददाता ने छायाकार को शीघ्रता के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि छायाकार के शरीर का कई हिस्सा चिंगारी के स्पर्श से जल गया है.
लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि चिंता की कोई बात नहीं.
मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव निवासी रामकिशुन साह के पुत्र व मृतक मुकेश साह का शव सड़क पर रखकर आक्रोशित लोगों द्वारा मंगलवार को महुआ मोड़ के समीप आगजनी व सड़क जाम के दौरान घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










