ePaper

हाजीपुर में दिखा भीड़ का तालिबानी चेहरा, चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांध कर पीटा

Updated at : 22 Nov 2017 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में दिखा भीड़ का तालिबानी चेहरा, चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांध कर पीटा

हाजीपुर : महनार अनुमंडल के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है. पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए भीड़ ने चोरी के आरोप में एक नाबालिग को बिजली के खंभे से बांध कर पिटाई की. पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठ जाने के कारण अब लोग […]

विज्ञापन

हाजीपुर : महनार अनुमंडल के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है. पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए भीड़ ने चोरी के आरोप में एक नाबालिग को बिजली के खंभे से बांध कर पिटाई की. पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठ जाने के कारण अब लोग कानून को भी हाथ में लेने लगे हैँ.

जानकारी के मुताबिक, महनार अनुमंडल के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्चे को भीड़ ने पकड़ लिया. उसके बाद लोगों ने उसे हाजीपुर-महनार एसएच-93 के किनारे बिजली के खंभे से बांध कर सरेआम पिटाई करने लगे. नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है.

बड़ा सवाल यह है कि अगर नाबालिग ने अगर चोरी की भी है, तो क्या भीड़ को कानून हाथ में लेना कहां तक जायज है? क्या लोगों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठ गया है? या फिर लोग ही संवेदन हीन हो रहे हैं? कानून व्यवस्था और सुशासन का दावा कितना सही है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन