डाक कर्मियों का यूजर आईडी पटना कार्यालय से हुआ लॉक

महनार : महनार डाकघर में दो दिनों से कार्य ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं. डाकघर का चक्कर लगाकर लोग थक चुके हैं. परेशान उपभोक्ताओं की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. जब पत्रकारों ने कार्यकारी डाकबाबू किशलय से बात की, तो सारी बातें खुलकर सामने आ गयी. स्थायी डाकबाबू का पद गत छह माह […]
महनार : महनार डाकघर में दो दिनों से कार्य ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं. डाकघर का चक्कर लगाकर लोग थक चुके हैं. परेशान उपभोक्ताओं की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. जब पत्रकारों ने कार्यकारी डाकबाबू किशलय से बात की, तो सारी बातें खुलकर सामने आ गयी. स्थायी डाकबाबू का पद गत छह माह से रिक्त है. उनकी जगह कार्यकारी डाकबाबू किशलय ने बताया कि छठ पर्व की पूर्व संध्या उपभोक्ताओं की लाइन लगी थी, जिसके कारण देर तक कर्मचारी काम करते रहे.
इस बीच समय अधिक हो जाने से पटना से फोन आया कि देरतक डाकघर क्यों खुला है, तो छठ पर्व पर उपभोक्ताओं की भीड़ होना बताया गया. किंतु पटना से सभी कर्मचारियों का यूजर आईडी का पासवर्ड लॉक कर दिया गया. इसी वजह से दो दिनों से कार्य बाधित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




