गले में फंदा डाल कर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या

Updated at : 25 Oct 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
गले में फंदा डाल कर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के धबौली गांव में 25 वर्षीया विवाहिता ने गले में फंदा डालकर कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायकेवाले वहां पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों की पहल पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया. हालांकि जैसे ही इस बात की भनक पुलिस को लगी मौके पर पहुंच […]

विज्ञापन

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के धबौली गांव में 25 वर्षीया विवाहिता ने गले में फंदा डालकर कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायकेवाले वहां पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों की पहल पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया. हालांकि जैसे ही इस बात की भनक पुलिस को लगी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया.

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मृतका रणविजय राय की पत्नी काजल देवी थी, जिसने पारिवारिक कलह से तंग आकर गले में फंदा डालकर कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर मृतका के परिजनों द्वारा किसी पर शंका नहीं जताया गया है

और मृतका की मां राजापाकर थाने के बेलकुंडा निवासी स्व मनोज राय की पत्नी सुनीता देवी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. उक्त आवेदन में कहा गया है कि इसमें किसी की गलती नहीं है और शव का भी पोस्टमार्टम करवाना नहीं चाहती. पुलिस ने बताया कि मृतका लगभग 25 वर्ष की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन