विक्षिप्त महिला ने बरसाये रोड़े, लोगों ने की पिटाई

Updated at : 25 Oct 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
विक्षिप्त महिला ने बरसाये रोड़े, लोगों ने की पिटाई

भगवानपुर : एनएच- 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के अड्डा चौक के दक्षिण साइड स्थित ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की देर शाम एक महिला ने अचानक राहगीरों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया. महिला के इस कारनामे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गये. जो भी उक्त महिला को रोकने […]

विज्ञापन

भगवानपुर : एनएच- 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के अड्डा चौक के दक्षिण साइड स्थित ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की देर शाम एक महिला ने अचानक राहगीरों पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया. महिला के इस कारनामे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गये. जो भी उक्त महिला को रोकने का प्रयास किया, उसी पर वह टूट पड़ी. महिला की उक्त हरकत के दौरान दर्जनों लोग घायल हो गये. इस क्रम में कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया.

महिला किसी तरह वहां से भाग निकली, परंतु वह चोटिल हो गयी. महिला के इस कारनामे की सूचना लोगों ने भगवानपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में लेकर पहले तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान वह कभी चिल्लाने लगती, तो कभी हंगामा करने लगती.

महिला की स्थिति को खराब होते देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया, जहां महिला के शांत होने और कुछ होश में आने के बाद पुलिस द्वारा उससे अता-पता पूछे जाने पर वह तरह-तरह के पते बताने लगी. इलाज के बाद पुलिस फिर उसे थाने लेकर आयी, जहां उसके द्वारा मुजफ्फरपुर के अहियापुर का पता बताने पर पुलिस अहियापुर थाने ले गयी. इस संबंध में अवर निरीक्षक भगवानपुर जटाशकंर मिश्रा ने बताया कि महिला अर्धविछिप्त जैसा व्यवहार कर रही थी. सही ढंग से वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन