छठव्रत करनेवाले कैदियों के लिए अलग सेल की व्यवस्था

हाजीपुर : मंडल कारा हाजीपुर के सात महिला सहित 33 कैदी इस साल चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत करेंगे. जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैदियों के द्वारा छठ व्रत के लिए तैयारी की जा रही है. जेल परिसर के अंदर ही एक छोटा पक्का तालाब है. इसी तालाब के किनारे आगामी […]
हाजीपुर : मंडल कारा हाजीपुर के सात महिला सहित 33 कैदी इस साल चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत करेंगे. जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैदियों के द्वारा छठ व्रत के लिए तैयारी की जा रही है. जेल परिसर के अंदर ही एक छोटा पक्का तालाब है. इसी तालाब के किनारे आगामी 26 अक्तूबर को अस्ताचल सूर्य तथा 27 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को छठव्रती कैदी अर्घ देंगी. छठव्रती कैदियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा पूजा की सामग्री, महिला छठव्रतियों को साड़ी तथा पुरुष छठव्रतियों को धोती व गमछा उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




