आवास के दो हजार आवेदन मंजूर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पहल. नगर पर्षद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय हाजीपुर : नगर पर्षद हाजीपुर की बैठक में शनिवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. पर्षद की ओर से परिषद के सभागार में साधारण बैठक बुलायी गयी थी. शनिवार की बैठक में लिये गये निर्णयों में नगर विकास एवं आवास विभाग की संस्था बुडकों द्वारा […]
विज्ञापन
पहल. नगर पर्षद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
हाजीपुर : नगर पर्षद हाजीपुर की बैठक में शनिवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. पर्षद की ओर से परिषद के सभागार में साधारण बैठक बुलायी गयी थी. शनिवार की बैठक में लिये गये निर्णयों में नगर विकास एवं आवास विभाग की संस्था बुडकों द्वारा करीब चार वर्ष पूर्व तैयार किये गये स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के डीपीआर में संशोधन के लिए संबंधित एजेंसी को भेजने एवं संशोधन के बाद डीपीआर के तहत कार्रवाई को स्वीकृति, वित्तीय वर्ष 2017-18 में 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त राशि को नगर के विकास कार्यों में खर्च करने की स्वीकृति,
नगर की सड़कों एवं गलियों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दर पर एलइडी लाइट आवश्यकता अनुसार खरीदने एवं नगर पर्षद क्षेत्र के पक्के आवास विहीन परिवारों को सब के लिए आवास योजना के तहत दो हजार आवेदनों को मंजूरी दी गयी. सब के लिए आवास योजना के तहत आवेदनों की मंजूरी देने के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुमोदन के लिए आवेदनों को भेजने की सर्व सम्मति से सहमति प्रदान की गयी.
साधारण बैठक में ये हुए शामिल : नगर परिषद की ओर से बुलायी गयी साधारण बैठक में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह के अलावा नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी, उप सभापति रमा निषाद, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्ष वर्द्धन, वार्ड पार्षद शोभा देवी, अवधेश राय, शकुंतला देवी, सुमित्रा देवी, जागा साह, सुनील चौधरी, मो. जावेद अंसारी, मो. हनीफ, अजय कुमार सिंह, बिजली भगत, कृष्णा देवी, माला सिंह, सुलेखा देवी, चंद्रकला देवी, सरस्वती देवी, ज्योति देवी, शैल देवी, बबीता देवी, किरण देवी, सोनी कुमारी, सुरेंद्र सिंह, शशिकला देवी, शाइदा बेगम, निकेत कुमार सिन्हा, बिन्देश्वर राय, चंचल देवी, अनिता कुमारी, नंदनी देवी, प्रियंका पटेल, पूनम चौरसिया, सुचित्रा चौधरी एवं रकटी देवी सहित अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










