हत्या के विरोध में सड़क जाम कर की तोड़-फोड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोश . धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या शव को करिहो गांव के चंवर में फेंक दिया गया था महुआ : प्रेम प्रसंग में गत रविवार को एक युवक की धारधार हथियार से गला रेतकर की गयी हत्या से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह रानीपोखर में सड़क पर उतर महुआ-हाजीपुर मार्ग पर आगजनी […]
विज्ञापन
आक्रोश . धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या
शव को करिहो गांव के चंवर में फेंक दिया गया था
महुआ : प्रेम प्रसंग में गत रविवार को एक युवक की धारधार हथियार से गला रेतकर की गयी हत्या से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह रानीपोखर में सड़क पर उतर महुआ-हाजीपुर मार्ग पर आगजनी कर यातायात अवरुद्ध करते हुए तोड़-फोड़ शुरू कर दी, जिस कारण उक्त स्थान पर घंटों अफरातफरी मची रही. मिली जानकारी के अनुसार गत रविवार को थाना क्षेत्र के लंगुराव बिलंदपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक पक्ष के लोगों ने वीरभूषण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार को फोन कर घर से बुला कर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को घर से चार किलामीटर की दूरी पर करिहो गांव के चंवर में फेंक दिया था.
विक्की की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों के अलावा बजरंग दल एवं हिंदू पुत्रों ने गुरुवार की सुबह महुआ-हाजीपुर मार्ग को रानीपोखर के निकट जाम कर दिया. सड़क जाम के बाद आक्रोशित लोगों ने घटना में संलिप्त सभी लोगों की गिरफ्तारी के अलावा वैशाली जिले में लगातार इस तरह की घट रही घटनाओं पर रोक लगाने एवं दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे. हंगामे के बीच ही कुछ लोगों ने रानीपोखर चौक के निकट स्थित कई दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए जाम स्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रचना पाटील तथा पुलिस कप्तान राकेश कुमार, महुआ एसडीओ विनोद कुमार सिंह, एएसपी अनंत कुमार राय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कुमार रवींद्र, थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, एसआइ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर शशिभूषण कुमार, एसएसबी सहायक कमांडेंट सुनील कुमार भी जवानों के साथ पहुंच गये तथा लोगों को समझाने की कोशिश की, फिर भी लोग उग्र बने रहे. बाद में कटहारा, राजापाकर सहित कई थानों की पुलिस ने व्रज वाहन के साथ पहुंच कर आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया. इसके बाद पदाधिकारियों ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार के लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. घटना स्थल पर पहुंचे तिरहुत प्रक्षेत्र के आइजी ने भी आक्रोशित लोगों को समझाते हुए दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










