चौक-चौराहों से हटा अतिक्रमण

Updated at : 06 Aug 2017 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
चौक-चौराहों से हटा अतिक्रमण

अभियान . अतिक्रमण करनेवालों पर लगा जुर्माना हाजीपुर सदर : शहर में शनिवार को भी नगर पर्षद द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा. नगर के गांधी चौक, कचहरी रोड, राजेंद्र चौक, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गयी. सड़कों पर अतिक्रमण करनेवाले फुटपाथी दुकानदारों में […]

विज्ञापन

अभियान . अतिक्रमण करनेवालों पर लगा जुर्माना

हाजीपुर सदर : शहर में शनिवार को भी नगर पर्षद द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा. नगर के गांधी चौक, कचहरी रोड, राजेंद्र चौक, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गयी. सड़कों पर अतिक्रमण करनेवाले फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. इस दौरान कई बाइकों व फुटपाथ दुकानदार ठेलाधारियों पर जुर्माना किया गया. इस अभियान में ट्रैक्टर, जेसीबी, समेत कई मजदूरों को शामिल किया गया था. वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान दल को देख कर कचहरी रोड, राजेंद्र चौक, मार्ग पर दर्जनों दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला.
ठेलाचालक अपने सामान को समेटने में लगे रहे. राजेंद्र चौक व कचहरी रोड पर अतिक्रमणकारियों में प्रशासन के इस कदम से दहशत का माहौल देखने को मिला. अभियान के तहत विभिन्न मार्गों पर दर्जनों बाइकों, ठेलाधारियों, दुकानदारों से जुर्माने के रूप में 84 सौ रुपये की वसूली की गयी. अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल दंडाधिकारी रनोज कुमार, सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, कोषापाल अंजनी कुमार, हरिशचंद्र चौधरी, नवल किशोर, कपिल पटेल, विजय कुमार, अंजय कुमार, एसआइ दिलीप कुमार बैठा के अलावा करीब एक दर्जन महिला-पुरुष पुलिस बल शामिल थे.
क्या कहते है दंडाधिकारी
जिला अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की.
रनोज कुमार, दंडाधिकारी, अतिक्रमण हटाओं अभियान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन