बाइक लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़

Updated at : 02 Jul 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़

जंदाहा : जंदाहा पुलिस ने बाइक लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों के साथ दो चोरी की बाइक बरामद की है. गिरफ्तार बाइक चोर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सअनि राम उदय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिला कि जंदाहा के गुड्डू कुमार के यहां चोरी […]

विज्ञापन

जंदाहा : जंदाहा पुलिस ने बाइक लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों के साथ दो चोरी की बाइक बरामद की है. गिरफ्तार बाइक चोर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सअनि राम उदय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिला कि जंदाहा के गुड्डू कुमार के यहां चोरी की बाइक छिपा कर रखी गयी है.

इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए सूचना के सत्यापन हेतु उसके यहां पहुंचा, जहां पुलिस को देख गुड्डू भागने का प्रयास करने लगा. उसने बताया कि यह बाइक उसके साला महनार थाना के रूपसीपुर गांव निवासी दीपक कुमार रखने के लिए दिया था. इस लूट गिरोह में शामिल जंदाहा के गुड्डू कुमार, महनार के रूपसीपुर निवासी दीपक कुमार,जंदाहा के महिपुरा निवासी राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को हाजीपुर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन