आमरण अनशन पर बैठे छात्र, कॉलेज में अनियमितता पर जताया विरोध

महनार : महनार आरपीएस कॉलेज के छात्र इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट परिणाम में व्यापक गड़बड़ी और कॉलेज में व्याप्त कुव्यवस्था के कारण पठन-पाठन ठप, कॉलेज के प्रिंसिपल के व्यवहार से नाराज आदि मुद्दों को लेकर महनार अनुमंडल कार्यालय पर आमरण अनशन किया. अनशन पर बैठे छात्रों ने इंटर के रिजल्ट मे धांधली के बाद कोई […]
महनार : महनार आरपीएस कॉलेज के छात्र इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट परिणाम में व्यापक गड़बड़ी और कॉलेज में व्याप्त कुव्यवस्था के कारण पठन-पाठन ठप, कॉलेज के प्रिंसिपल के व्यवहार से नाराज आदि मुद्दों को लेकर महनार अनुमंडल कार्यालय पर आमरण अनशन किया. अनशन पर बैठे छात्रों ने इंटर के रिजल्ट मे धांधली के बाद कोई शुल्क लिए पुनः कॉपी का मूल्यांकन करने की मांग की.
आरपीएस कॉलेज में अबतक 2016 से छात्रों से आवेदन लेकर प्रिंसिपल द्वारा नामांकन नहीं करने तथा इंटर पार्ट वन का टेस्ट परीक्षा डेट निकालने के बाद भी रद्द करने और नहीं लेने, इंटर प्रायोगिक परीक्षा मे कॉलेज कर्मियों को पैसा नहीं देने पर नंबर कम देने, कॉलेज मे ठप्प पड़े पढाई शुरू करने और कॉलेज के प्रिंसीपल को बर्खास्त करने का मांग करते हुए मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर पर आमरण अनशन पर बैठे.
जैसे ही छात्र आमरण अनशन पर बैठे वहां मौजूद अनुमंडलाधिकारी के अंगरक्षक ने आमरण अनशन पर बैठे छात्रों के साथ बदसलूकी करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इस घटना से आक्रोशित छात्रों ने अनुमंडलाधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अनुमंण्डल कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए महनार मदन चौक पहुंच गए और मदन चौक पर अनशन पर बैठ गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




