Sitamarhi News: पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2022 2:54 PM

विज्ञापन

सीतामढ़ी के एक पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को जब्त में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर आफरा- तफरी का माहौल हो गया. ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को पानी से बहार निकाला गया. वहीं, इस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डूबने से दो बच्चों की मौत

मामला जिले के परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बच्चे पोखर में नहाने के लिए गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वो डूब गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. हालांकि बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शव को पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दोनों मृतक की पहचान अंदौली गांव निवासी के रूप में हुई है. इसमें एक नाम दिलनवाज है. वहीं, दूसरे का नाम दानिश बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया है. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन