बिहार के 3 लड़के सूरत की महिला प्रोफेसर खुदकुशी मामले में धराए, अश्लील फोटो दिखाकर करते रहे ब्लैकमेल

Updated at : 06 May 2023 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur blackmailing case

सांकेतिक फोटो

गुजरात के सूरत में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की खुदकुशी मामले में बिहार के तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला को अश्लील फोटो दिखाकर तीनों ब्लैकमेल कर रहे थे. जिससे तंग आकर महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी.

विज्ञापन

सूरत में करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला प्रोफेसर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. मामला अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और रुपए ऐंठने का था. इस केस में अब गुजरात की सूरत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और मृतका को ब्लैकमेल करने और सुसाइड के लिए उकसाने वाले तीन आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं.

ट्रेन के आगे कूदकर दे दी थी जान

सूरत के जहांगीरपुरा में रहने वाली एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने ट्रेन के आगे कूदकरअपनी जान दे दी थी. महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गयी थी और लगातार ब्लैकमेलिंग की घटना से परेशान थी. खुदकुशी से एक दिन पहले मृतका ने अपनी छोटी बहन को बताया था कि उसके फोन को किसी ने हैक कर लिया और उसके बाद कुछ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उससे पैसों की डिमांड करता है. जिससे वो परेशान है. 23 हजार रुपए अभी तक उससे ऐंठे जा चुके थे.

Also Read: बिहार में जाति जनगणना पर रोक के बाद नीतीश सरकार ने फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, इस बार की है ये मांग…
अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी

महिला की अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी तीन अलग-अलग नंबर से दी जाती थी. 25 वर्षीया महिला प्रोफेसर ने 16 मार्च को कोसाड और उतरान स्टेशन के बीच सौराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी. खुदकुशी के बाद मामला थाने में आया तो पुलिस ने उन नंबरों की जांच शुरू की. नंबर पाकिस्तान के बताए जा रहे थे लेकिन तीनों नंबर की IP लोकेशन बिहार आ रहा था. दरअसल, धूल झोंकने के लिए शातिरों ने ऐसा सेट किया था. जिसके बाद पुलिस ने इस ओर अपनी सक्रियता दिखाई.

कम उम्र के लड़के कर रहे थे ब्लैकमेल

खुदकुशी से पहले युवती ने अपनी बहन को पूरी जानकारी दे दी थी. बताया था कि आरोपित युवकों ने उसके मोबाइल में एक ऐप के जरिए एक्सेस लिया और फिर लगातार न्यूड फोटो भेजकर वायरल की धमकी दे रहा है. लगातार कई ट्रांजेक्शन में यूपीआइ के जरिए पैसे मंगवाए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूरत पुलिस की एक टीम बिहार पहुंची और तीनों आरोपित को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि तीनों लड़के कक्षा 10 तक के ही छात्र हैं.

इसलिए करते थे ऐसा काम..

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपितों के पास से 15 आधार कार्ड, 3 लैपटॉप और प्रिंटर वगैरह मिले हैं. ये आरोपित हाई प्रोफाइल लाइफ जीने के लिए इस तरह ठगी के जरिए पैसे जमा करते थे.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन