कोर्ट ले जाने के क्रम में नाले के रास्ते भागा कैदी, जेसीबी की मदद से खोज रही पुलिस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 May 2021 1:26 PM
नगर थाना से कोर्ट ले जाने के क्रम में एक बाइक चोर कैदी फरार हो गया. पुलिस को चकमा देकर नाले के रास्ते फरार हुए इस कैदी को तलाशने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है.
अररिया. नगर थाना से कोर्ट ले जाने के क्रम में एक बाइक चोर कैदी फरार हो गया. पुलिस को चकमा देकर नाले के रास्ते फरार हुए इस कैदी को तलाशने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है.
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के खरैयाबस्ती निवासी शहंसाह पिता अरशद को पुलिस कांड संख्या 377/21 के तहत पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी. कांड संख्या 377/21 आरोपी शहंसाह रास्ते में ही पुलिस को चकमा देकर सड़क किनारे नाले में कूद गया.
अपनी पकड़ से फरार हुए कैदी की तलाश में पुलिस नाले की तलाशी शुरू की. कैदी इतना शातिर निकला कि वो काली मंदिर से बाबाजी के कुटिया तक बने इस गंदे नाले में कीचड़ के बीच लापता हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कैदी इसी नाले में है, वैसे कुछ लोगों की राय है कि वो नाले से निकल चुका है. वैसे पुलिस भी यह मान रही है कि कैदी नाले में ही छुपा हुआ है.
मौके पर मौजूद एसडीएम शैलेश चंद्र दीवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार और नगरथानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कैदी की तलाया के लिए जेसीबी मांगा कर जगह जगह पाट तोड़कर तलाशी अभियान चला रखा है.
खबर लिखे जाने तक कैदी का कोई पता नहीं चल पाया है. बाइक चोरी के आरोप में उसे सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया गया था.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










