ePaper

तरनजोत सिंह बने नालंदा के नये नगर आयुक्त, अंशुल सचिवालय में बने संयुक्त सचिव

Updated at : 14 Nov 2021 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
तरनजोत सिंह बने नालंदा के नये नगर आयुक्त, अंशुल सचिवालय में बने संयुक्त सचिव

बिहार के प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. बिहार सरकार ने नालंदा के नगर आयुक्त का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार के प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. बिहार सरकार ने नालंदा के नगर आयुक्त का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है.

नालंदा के नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल का तबादला करते हुए, उन्हें संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनात किया गया है. अब वो सचिवालय में अपना योगदान देंगे.

2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल अग्रवाल की जगह अब 2017 बैच के आईएएस अधिकारी तरनजीत सिंह लेंगे. तरनजीत सिंह फिलहाल सीतामढ़ी डीडीसी के पद पर तैनात थे.

विभागीय सूत्रों के अनुसार यह सामान्य प्रक्रिया के तहत तबादला हुआ है. दोनों अधिकारियों के इसी सप्ताह पदभार ग्रहण कर लेने की संभावना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन