राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से अंचल कार्य ठप

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 11 Feb 2026 7:01 PM

विज्ञापन

सीओ ने कहा वैकल्पिक व्यवस्था से जरूरी सेवाएं जारी रखने का प्रयास

विज्ञापन

– लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन पर – दाखिल-खारिज से लेकर जाति-आवासीय प्रमाण पत्र तक के कार्य प्रभावित – सीओ ने कहा वैकल्पिक व्यवस्था से जरूरी सेवाएं जारी रखने का प्रयास सुपौल. जिले के विभिन्न अंचलों में राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से प्रशासनिक कार्यों पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है. अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलनरत राजस्व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे. हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, भूमि मापी, लगान वसूली, प्रमाण पत्र सत्यापन, ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए हैं. जिससे अंचल कार्यालयों में आने वाले आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संघ के जिला सचिव विकास कुमार पाठक ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर विभागीय स्तर पर पत्राचार और वार्ता करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. कहा कि उन पर लगातार अतिरिक्त कार्यभार डाला जा रहा है. जबकि मूलभूत सुविधाएं और पदोन्नति से संबंधित मामले वर्षों से लंबित हैं. ऐसे में मजबूर होकर उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा. अंचल कार्यालयों में सन्नाटा, आवेदक परेशान हड़ताल के पहले दिन से ही सदर अंचल कार्यालय समेत अन्य अंचलों में कार्य प्रभावित दिखा. दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि रसीद निर्गमन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के सत्यापन जैसे कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा. कई आवेदकों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से खर्च कर अंचल कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उनका काम नहीं हो सका. एक आवेदक ने बताया कि जमीन खरीद-बिक्री के बाद दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया था. जिसकी सुनवाई की तारीख तय थी. हड़ताल के कारण न तो संबंधित फाइल आगे बढ़ सकी और न ही कोई स्पष्ट जानकारी मिल सकी. इसी तरह, छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी आय एवं जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन में देरी होने से उन्हें भी चिंता सता रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन