ePaper

144 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 17 Feb 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
144 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार

सूचना की पुष्टि उपरांत दोनों सीमा चौकियों से विशेष नाका दल का गठन किया गया

विज्ञापन

वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन के रानीगंज और साहेबान बीओपी के जवानों ने एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान 144 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज एवं साहेबान बीओपी के कार्यक्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है. सूचना की पुष्टि उपरांत दोनों सीमा चौकियों से विशेष नाका दल का गठन किया गया. जिसमें साहेबान के साथ एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम भी शामिल रही. तत्पश्चात दलों को चिन्हित स्थानों की ओर रवाना किया गया. रानीगंज बीओपी के दल ने स्पर संख्या 3.80 से 3.30 के मध्य व सीमा चौकी साहेबान एवं एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने स्पर संख्या 6.15 के समीप घात लगाकर निगरानी प्रारंभ की. कुछ समय बाद संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन तस्कर अंधेरे एवं सीमा क्षेत्र का लाभ उठाते हुए नेपाल की ओर भागने में सफल रहे. जिसके बाद रानीगंज दल द्वारा संदिग्ध स्थल की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक बोरियों से कुल 90 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. वहीं, साहेबान एवं एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान के दौरान 54 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. इस प्रकार कुल 144 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई. बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मध्य निषेध विभाग, सिमराही, जिला सुपौल को सुपुर्द किया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन