ePaper

शादी समारोह में गोलीबारी की घटना में जख्मी युवक ने 170 दिन बाद तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 25 Aug 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

परिजनों ने बताया कि पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस एक भी आरोपित को नहीं पकड़ पायी है

विज्ञापन

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड नंबर 01 में गोलीबारी की घटना में जख्मी अखिलेश मंडल की इलाज के क्रम में शनिवार को मौत हो गयी. वह सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती था. रविवार को सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया. अखिलेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस एक भी आरोपित को नहीं पकड़ पायी है.

15 मार्च को थाने में दिया गया था आवेदन

गोलीबारी की घटना को लेकर मृतक के भाई रविंद्र मंडल ने 15 मार्च को थाना में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया था. दिये आवेदन में बताया गया था कि 07 मार्च को गणेश मंडल की पुत्री की शादी थी. जिसमें उनका भाई अखिलेश मंडल भी मौजूद था. शादी का कार्यक्रम चल ही रहा था कि तभी रात्रि करीब 12 बजे गोपालपुर सिरे वार्ड नंबर 04 निवासी चंद्रजीत उर्फ किशन मंडल, रंजीत मुखिया, सुजीत मंडल व मधुबनी जिला के भेजा निवासी नरेश मुखिया शादी में उपस्थित महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे. जिस पर उसका भाई उन्हें रोकने का प्रयास किया. इसी क्रम में सभी आरोपियों ने उसकी भाई की पिटाई शुरू कर दिया. तभी चंद्रजीत उर्फ किशन मंडल ने गोली चला दिया. जो उसके भाई के बाएं कंधे में धंस गयी. घटना के बाद शादी समारोह में मौजूद लोग घायल अवस्था में उसके भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. लेकिन मरीज की नाजुक स्थिति देख उसे सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन