सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

ठोकर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज त्रिवेणीगंज – जदिया मुख्य मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के गावं लक्ष्मीनियां में सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पिलवाहा वार्ड 03 निवासी भुवनेश्वरी यादव का 45 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार यादव के रूप में हुई है. मृतक के परीजनों ने बताया कि कुछ जरूरी काम से त्रिवेणीगंज गया हुआ था जो वापस अपने घर लोट रहा था. इसी दौरान जदिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. संजीव कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि इलाज के दौरान मंगलवार को दोपहर उनकी मौत हो गई. इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन