भक्ति भाव से करें विद्या की देवी की आराधना : थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रौशन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कुनौली. सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रौशन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष ने सरस्वती पूजा को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया. थानाध्यक्ष ने कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा भक्ति भाव के साथ करना है. पूजा पंडाल में अश्लील गाना नहीं बजाना है. कहा कि पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस में हुड़दंग नहीं मचाना है. शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा विसर्जन करना है. उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन को लेकर थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य है. बताया कि सरस्वती पूजा हेतु कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए. बैठक में कोचिंग संस्थान के प्राचार्य व छात्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन