महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष फरार

Updated:
विज्ञापन

एक साल पहले ही काजल की हुई थी शादी, पुलिस कर रही है जांच

विज्ञापन

-झखाड़गढ़ पंचायत वार्ड एक में रविवार शाम की घटना -एक साल पहले ही काजल की हुई थी शादी, पुलिस कर रही है जांच छातापुर. झखाड़गढ़ पंचायत वार्ड एक में रविवार शाम एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान महेश सिंह की पत्नी काजल कुमारी (23) के रूप में की गई. बताया जाता है कि महेश और काजल की शादी एक साल पहले हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित कर रहे थे. सूचना के बाद पुलिस मृतका के ससुराल पहुंची और घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस कार्रवाई के दौरान ससुराल पक्ष के लोग गायब थे. इस बीच घटनाक्रम से जुड़ा रिकार्डेड वीडियो कॉल वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला जीवित अवस्था में खूंटे से बंधी हुई है. महिला की सास हाथ में डंडा लिए कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है. साथ में एक और महिला दिख रही है और तीन लोगों के हंसने का आवाज भी सुनाई दे रही है. बताया जाता है कि हंसते तीन लोगों में एक मृतका का पति भी है. महिला की मौत हो जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके दाह-संस्कार की तैयारी में थे. जानकारी के बाद मृतका के मायका कटहरा पंचायत से कई लोग झखाड़गढ़ पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. उधर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार शाम मृतका के मायके पक्ष के लोगों से घटना की सूचना मिली. मौके पर पुलिस पहुंची. ससुराल पक्ष शव के दाह संस्कार की तैयारी में जुट हुए थे. पुलिस आने की भनक लगते ही सभी फरार हो गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. महिला की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन