दो प्रखंड के 26 पैक्सों का मतदान संपन्न, मतगणना आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 7:23 PM
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे
सुपौल. पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को जिले के दो प्रखंड राघोपुर व बसंतपुर में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार की सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिख रहा था. खासकर महिलाएं मतदान के प्रति काफी संवेदनशील दिखी. जानकारी के अनुसार 26 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के 86 व सदस्य पद के 258 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया. 110 बूथों पर मतदान कराया गया. जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
बीएसएस कॉलेज में कराया जायेगा मतगणना
जिला मुख्यालय स्थित भारत सेवक समाज महाविद्यालय परिसर में शनिवार को मतगणना कराया जायेगा. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मतगणना हॉल में जाने से पूर्व प्रत्याशियों व एजेंट की जांच की जायेगी. जहां के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी.पांच पंचायत में चुनाव से पूर्व मतदाताओं ने प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
पैक्स चुनाव से पहले नामांकन प्रक्रिया के बाद जहां राघोपुर प्रखंड में तीन पैक्स अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं बसंतपुर प्रखंड में दो पंचायत में पैक्स अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए.जगह-जगह लगाया गया बैरियर
शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना कार्य संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल के समीप जगह-जगह बैरियर लगाया गया है. इतना ही नहीं मतगणना कार्य को लेकर रूट में परिवर्तन किया गया है. सभी बैरियर के समीप पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










