घुरन पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे

विज्ञापन

सुपौल. विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सदर प्रखंड के घुरन पंचायत स्थित गणिनाथ जीविका ग्राम संगठन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे. उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाता है. इसलिए सभी पात्र मतदाता निर्भय होकर, बिना किसी लोभ या दबाव के, स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन