12 वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहे ग्रामीण, प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

बरसात के दिनों में यहां की सड़कों पर ढाई से तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो जाता है

विज्ञापन

वीरपुर. भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 रानीगंज के लोगों को पिछले 12 वर्षों से हर साल चार महीने तक जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है. बरसात के दिनों में यहां की सड़कों पर ढाई से तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो जाता है. यही रास्ता लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग भी है. सोमवार की शाम वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर और बसंतपुर बीपीआरओ प्रवीण कुमार प्रभाकर ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को करीब से जाना. स्थल निरीक्षण के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मंगलवार की शाम तक जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था कर दी जाएगी. मंगलवार को एसडीएम पुनः स्थल पर पहुंचे और बीएसएपी अधिकारियों के साथ जेसीबी मशीन लगवाकर पूर्व से बने नाले को सक्रिय करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ह्युम पाइप लगाकर पानी की तत्काल निकासी की जाएगी. बरसात के बाद स्थायी समाधान के लिए एक योजना बनाकर काम किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में पूर्वी कोसी नहर के चौड़ीकरण के दौरान कोसी नदी के सिपेज पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया. तब से हर वर्ष बाढ़ अवधि में इस वार्ड के खेतों, सड़कों और घरों में दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है और यह स्थिति तब तक बनी रहती है जब तक कोसी नदी का जलस्तर घट नहीं जाता. ग्रामीण इस समस्या को लेकर वर्षों से आवाज उठाते रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को पत्राचार, सड़क पर प्रदर्शन, यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक व पीएचईडी मंत्री से मुलाकात भी की थी. अब प्रशासन की सक्रियता से लोगों को उम्मीद जगी है कि उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान जल्द हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन