चेकपोस्ट पर की जा रही वाहनों की जांच

सीमा क्षेत्र में निगरानी को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके
निर्मली. विधानसभा चुनाव को लेकर मरौना थाना क्षेत्र में सुपौल-मधुबनी सीमा पर स्थित चेकपोस्ट पर सुरक्षा बलों द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है. सीमा क्षेत्र में निगरानी को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके. अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




